आयकर कार्यालय में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
प्रयागराज, अप्रैल 16 -- आयकर कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को आयकर कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने भोजनावकाश के दौरान प्रदर्शन किया। लंबित 10 सूत्री मांगें उठाईं। कैडर रिव्यू, वरिष्ठता सूची, आईआरएस भर्ती नियम-2015 में संशोधन, भर्ती नियमों में बदलाव, इंटर चार्ज ट्रांसफर (आईसीटी) पॉलिसी बहाली और सभी अधिकारियों को लैपटॉप उपलब्ध कराने की मांग बुलंद की। धरने के दौरान अजमत हुसैन की अध्यक्षता में सभा हुई। नंदन सोनकर, दीपक कुमार सिंह, सचिव श्रीयंक आनंद, यसवंत कुमार, सरचिल कुमार, अर्पित कौशल, योगेंद्र कुमार, फुलचंद्र, आत्मा प्रकाश वरशने, रघुलाल प्रजापति, शिवभोला सिंह, विनोद कुमार, नीरज यादव, विकास रावत, विनीत आनन्द आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर कर्मचारी महासंघ का आंदोलन ऐलान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.