मुरादाबाद, मार्च 9 -- मुरादाबाद। आयकर कार्यालय के बाहर अंडरग्राउंड केबिल डालने के लिए चल रही खुदाई में पानी की पाइपलाइन फट गई। पाइपलाइन फटने से बड़ी मात्रा में पानी सड़क पर बहने लगा, जिससे जलभराव की स्थिति बन गई। लोगों का कहना है कि बिना पर्याप्त सावधानी के की जा रही खुदाई से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई है। काफी देर तक पानी लगातार बहता रहा, जिससे पानी की बर्बादी भी हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...