बरेली, फरवरी 11 -- बरेली। आयकर कर्मचारी महासंघ ने मंगलवार को अपना 74वां स्थापना दिवस मनाया। प्रधान आयकर आयुक्त राधे श्याम की उपस्थिति में आयकर कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष राकेश सिंह ने झंडारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। जोनल सचिव कुलदीप गंगवार ने सभी साथियों से संगठित रहने के साथ ही अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की। आयकर आयुक्त ने संगठन की महता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर आयकर अधिकारी ऋचा श्रीवास्तव, राजीव मिश्र और सुनील मिश्र के साथ ही संगठन के सदस्य कमलेश कुमार मांयो, अरविंद, सजय कुमार कौशल, अभय कुमार, योगेश पाल, नंद पाण्डेय, आरके सिन्हा, सुधाशु पटेल, अनिमेष दिवेदी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.