प्रयागराज, सितम्बर 8 -- आयकर अपीलीय अधिकरण के समक्ष अपील की प्रक्रिया को लेकर मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में संगोष्ठी हुई। आईसीआई की प्रयागराज शाखा की ओर से आयोजित संगोष्ठी में अपील की तैयारी से लेकर सुनवाई और आदेश के बाद उपलब्ध उपायों की व्यावहारिक जानकारी दी गई। आयकर अपीलीय अधिकरण, लखनऊ की प्रयागराज पीठ के उपाध्यक्ष कुल भारत मुख्य अतिथि रहे। न्यायिक सदस्य सुधांशु श्रीवास्तव और लेखाकार सदस्य निखिल चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। शाखा पदाधिकारियों सीए शैंकी कसेरा, सीए अताउर रहमान, सीए रोहन केसरवानी और सीए सुशील कुमार शुक्ला ने अतिथियों का सम्मान किया। वक्ता सीए डॉ. एनसी अग्रवाल ने बताया कि अपील की तैयारी और ऑनलाइन प्रस्तुतीकरण में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने प्रारूपण, पत्रावली तैयार करने, सुनवाई की प्रक्रिय...