कानपुर, जून 5 -- कानपुर। कानपुर इनकम टैक्स बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को 75वें वर्ष के स्मारक प्लैटिनम जुबली एम्ब्लेम का अनावरण किया। आयकर भवन, सिविल लाइन्स स्थित एसोसिएशन हॉल में आयोजित समारोह में अध्यक्ष सीए राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि 75 वर्षों में एसोसिएशन ने व्यवसायियों के हितों का संरक्षण, करदाताओं और विभाग के बीच सशक्त सेतु की भूमिका भी निभाई है। प्लैटिनम जुबली वर्ष के दौरान शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सीए, सीएस आरके शुक्ला ने कहा कि नया आयकर अधिनियम कर कानूनों को अधिक सरल, संक्षिप्त एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सीए दीप कुमार मिश्र ने कहा कि कर कानूनों की नई संरचना को समझना पेशेवरों एवं करदाताओं दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। आशीष जौहरी, संजय कुमार गुप्ता, सुनील त्रिवेदी, प्रशांत ...