रांची, फरवरी 27 -- रांची, संवाददाता। दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की प्रत्यक्ष कर समिति द्वारा आयकर अधिनियम में बदलाव विषय पर सेमिनार का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इसमें रांची और आसपास के क्षेत्रों के चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ने हिस्सा लिया। मुख्य वक्ता सीए प्रभात कुमार ने टीडीएस/टीसीएस प्रावधानों, फेसलेस सिस्टम और अपील तंत्र में हुए नवीन संशोधनों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि हालिया बदलाव करदाताओं के लिए पारदर्शिता और डिजिटलीकरण को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। रांची शाखा के अध्यक्ष सीए अनीश जैन ने पेशेवरों के लिए अद्यतन ज्ञान की अनिवार्यता पर जोर दिया। सेमिनार की विषयवस्तु की जानकारी सीए भुवनेश ठाकुर ने दी, जबकि मंच संचालन सीए हरेन्दर भारती और धन्यवाद ज्ञापन सचिव सीए दिलीप कुमार ने किया।

हिंदी हिन्...