कानपुर, मार्च 18 -- कानपुर। कानपुर इनकम टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से पेनाल्टी प्रावधानों पर समूह चर्चा आयोजित की गई। मुख्य वक्ता वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट और संस्था के पूर्व अध्यक्ष राजीव मेहरोत्रा ने आयकर अधिनियम के अंतर्गत दंड प्रावधान के बारे में जानकारी दी। आयकर अधिनियम, 2025 के मूल प्रावधानों में कोई अत्यधिक मूलभूत परिवर्तन नहीं किया गया है, लेकिन वित्त विधेयक, 2026 में प्रस्तावित दंड प्रावधानों में बदलाव किए गए हैं। इससे करदाताओं एवं पेशेवरों के बीच चिंता बढ़ी है। दीप कुमार मिश्र, प्रदीप कुमार द्विवेदी, आशीष जौहरी, मनीष श्रीवास्तव, राजीव गुप्ता, प्रशांत रस्तोगी, सुनील त्रिवेदी, विश्राम सिंह यादव, विजय कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...