आयकर अधिकारियों की बेहतरी पर जोर
कानपुर, सितम्बर 23 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। आयकर भवन स्थित एसोसिएशन हॉल में बुधवार को आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड इकाई के निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त अपर्णा करण ने अधिकारियों से संगठनात्मक जिम्मेदारियों के साथ विभागीय कार्यों में भी बेहतर समन्वय और प्रभावी योगदान की अपेक्षा जताई। अध्यक्ष पद पर अरविंद त्रिवेदी, महामंत्री मुकेश कुमार, उपाध्यक्ष राजेश कुमार, अतिरिक्त सचिव शक्ति शुक्ला और संयुक्त सचिव पद पर अनुराग बाजपेयी समेत 20 कार्यकारिणी सदस्यों ने शपथ ली। अध्यक्ष अरविंद त्रिवेदी ने अधिकारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए लैपटॉप उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि तकनीक आधारित विभागीय कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक संसाधनों की उपलब्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.