समस्तीपुर, फरवरी 11 -- ताजपुर। ताजपुर में खेग्रामस के द्वारा मजदूर सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रखंड सचिव प्रभात रंजन गुप्ता ने की। सभा को संबोधित करते हुए माले सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि किसान-मजदूर हितैषी अधिकारों में कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रभात रंजन गुप्ता ने कहा कि मजदूर हितैषी 44 श्रमिकोड को कांट-छांट कर 4 श्रमकोड बनाना मजदूरों के साथ खिलवाड़ है। किसान नेता ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने भारत अमेरिका ट्रेड डील को किसानों को तबाह करने वाला बताया। नेताओं ने लोगों से 4 श्रम कोड, मनरेगा में बदलाव, बिजली एवं बीज विधेयक 2025 वापस लेने, सभी फसलों को एमएसपी लागू करने आदि मांगों को लेकर 12 फरवरी को आहूत राष्ट्रीय आम हड़ताल को बड़ी भागीदारी से सफल बनाने का अह्वान किया। मौके पर भाकपा माले के मो. एजाज, मो. कयूम, मो. शाद, खेग्रामस ...