बिहारशरीफ, जून 19 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग की टीम ने सरमेरा थाना क्षेत्र के पेंदी गांव के पास शुक्रवार को आम लदे ट्रक से भारी मात्रा में केन बीयर बरामद की है। उत्पाद अधीक्षक अजय कुमार सुमन ने बताया कि फलों के बीच शराब को सावधानी से छिपाया गया था। ट्रक के हुड में बीयर रखी थी। कुल 15 पेटी केन बीयर बरामद की गई। मौके से ट्रक के चालक, खलासी और एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। उनकी निशानदेही पर तस्करी से जुड़े अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए भी जाल बिछाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- किशनगंज: शरीर से चिपकाकर ले जा रहे थे शराब, गलगलिया पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा जांच प्रभावित होने की आशंका से अभी गिरफ्तार लोगों के नामों का खुलासा नहीं किया जा रहा है। (बिहारशरीफ से अमित कुमा...