कन्नौज, जून 30 -- छिबरामऊ। नगर के जीटी रोड हाईवे पर निगम मंडी ओवरब्रिज के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में आम व्यापारी की मौत हो गई। जबकि हादसे में उसका साथ ही भी घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, सीतापुर जनपद के थाना अटरिया क्षेत्र के ग्राम उनय पुरवा, पोस्ट बंदनपुर निवासी मोनू (25) पुत्र बिंद्र प्रसाद अपने बहनोई नंद कुमार पुत्र केसन निवासी तिर्वाघाट, जिला सीतापुर के साथ पिकअप वाहन में आम लादकर बिक्री के लिए मैनपुरी जनपद के कस्बा बेवर जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी नगर के निगम मंडी ओवरब्रिज के पास पहुंची, तभी आगे चल रहे ट्रक से अनियंत्रित होकर पीछे से जा टकराई। यह भी पढ़ें- ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप में बैठे मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए...