आम से भरा पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त
गिरडीह, मई 24 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी थाना क्षेत्र के पालमो गांव के पास शुक्रवार की देर रात को आम से भरा पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में ड्राइवर को मामूली चोट लगी है। जबकि वाहन काफी क्षतिग्रस्त हो गया है। वाहन पर लदा आम भी बहुत हद तक बर्बाद हो गया। इस सम्बन्ध में बताया गया कि बंगाल से आम लेकर पिकअप वाहन बिहार जा रही थी। तभी तिसरी के पालमो गांव के पास ड्राइवर को नींद आ गई। जिसके कारण पिकअप वाहन सड़क के किनारे पलट गया। जानकारी मिलने पर तिसरी पुलिस घटना स्थल पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.