कन्नौज, मई 2 -- गंगेश्वरनाथ मंदिर के पास चल रहे तालाब के सौंदर्यीकरण के दौरान कार्यदायी संस्था ने निजी जमीन पर अस्थाई रूप से नाला खुद दिया था। जिसे भूस्वामी द्वारा बंद करा दिया गया। नाला बंद हो जाने से कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन गई। लोगों की शिकायत पर एसडीएम, तहसीलदार और ईओ के साथ पालिकाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों से लंबी वार्ता के बाद आम सहमति बनी, तब कहीं जाकर बंद पड़े नाले को खुलवाया जा सका। नगर के मोहल्ला तिवारियान निवासी अरूण कुमार तिवारी की जमीन पर गंगेश्वरनाथ तालाब का सौंदर्यीकरण करा रही कार्यदायी संस्था ने अस्थाई रूप से नाला खोद दिया था। यह भी पढ़ें- नाला बंद होने से कस्साबान के आधा सैकड़ा घरों में भरा पानी जिससे उस क्षेत्र के घरों का गंदा पानी मेन नाले में जा रहा था। पिछले दिनों उनके द्वाराा नाला बंद करा दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.