विशेष संवाददाता, अप्रैल 12 -- UP News: पर्यटन विभाग ने विश्व धरोहर सप्ताह के मौके पर लोगों के लिए दो विशेष अभियान शुरू किए हैं। इनका उद्देश्य है कि आम लोग भी अपनी आसपास की विरासत (हेरिटेज) को पहचानें। उसे साझा करें और उससे जुड़ाव महसूस करें। इन दोनों प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने की आखिरी तारीख 18 अप्रैल है। इच्छुक लोग उत्तर प्रदेश पर्यटन की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अब मौका है कि आप भी अपनी विरासत को दुनिया के सामने लाएं और उसकी कहानी खुद सुनाएं। पहला अभियान है यूपी हेरिटेज थ्रू माई लेंस। इसमें आप अपने मोबाइल से किसी भी पुराने या अल्पज्ञात ऐतिहासिक स्थल की फोटो, कोई स्थानीय मंदिर का छोटा वीडियो बनाकर भेज सकते हैं। यह कोई पौराणिक स्थान या ऐतिहासिक मेला, अल्पज्ञात किला या तीर्थस्थल, आपके क्षेत्र का कोई विशेष स्थान ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.