कुशीनगर, जून 13 -- कुशीनगर। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि पिछले दिनों प्रशासन द्वारा जब्त किए गए 3200 लीटर डीजल को खिरकिया के पंप पर सुरक्षित रखा गया है। इसे आम लोग खरीद सकते हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति अथवा फर्म, जो माल एवं यात्री परिवहन, कृषि कार्य, आपातकालीन सेवाओं तथा अन्य आवश्यक जनोपयोगी गतिविधियों से संबंधित हों, उक्त डीजल का क्रय कर सकते हैं। एक व्यक्ति अथवा फर्म को अधिकतम 200 लीटर डीजल ही वर्तमान प्रचलित दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए डीएसओ कार्यालय में 20 जून आवेदन करना होगा। यह भी पढ़ें- 200 लीटर से अधिक अब किसी को नहीं मिलेगा डीजल, नई पाबंदियां लागू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...