हाजीपुर, फरवरी 23 -- महनार, संवाद सूत्र। महनार अनुमंडल क्षेत्र में फैल रही बच्चा चोरी की अफवाहों को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। एसडीओ नीरज कुमार ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी व्यक्ति पर बच्चा चोरी या किसी अन्य संदिग्ध गतिविधि का शक हो तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दें। बिना जांच और सत्यापन के किसी के साथ मारपीट करना कानूनन अपराध है। कानून को हाथ में लेने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से बताया गया कि भारतीय न्याय संहिता के तहत मॉब लिंचिंग और भीड़ द्वारा की गई हिंसा को गंभीर अपराध माना गया है। भीड़ द्वारा मारपीट, गंभीर चोट या हत्या की स्थिति में कठोर सजा, कई वर्षों की कैद से लेकर आजीवन कारावास तक का प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.