घाटशिला, जून 7 -- गालूडीह, संवाददाता। गालूडीह बराज में पर्यटकों के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधा बहाल करने को लेकर सरकार प्रयासरत है। इस क्रम में गालूडीह बराज में 5 वर्षों से बनकर बंद पड़ा आईबी सह निरीक्षण भवन अब आमजनों सहित पर्यटकों के लिए खोल दिए जाएंगे। जल संसाधन विभाग के द्वारा आउट सोर्सिंग के तहत इसका टेंडर हो गया है, जिसे एक कंपनी ने 10 साल की लीज पर ले ली है। बता दें कि विगत 5 साल पहले करोड़ों रुपये खर्च कर आईबी का निर्माण किया गया था जो विगत 5 वर्षों से बनकर बंद पड़ा हुआ था। अधीक्षण अभियंता रविकांत चौधरी ने बताया कि आउट सोर्सिंग को लेकर 3 बार निविदा हुई, लेकिन कोई कार्य नहीं ले सका। इस बार इसका टेंडर हुआ और कर्नाटक की हेदा कम्पनी ने लिया है। इसका लीज 10 साल का है। जो हर साल 12 लाख एक हजार की रेवेन्यू जल संसाधन विभाग को देगी। इस कम्...