मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 26 -- मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता। सूबे में लोगों के जीवन में आने वाली सामान्य कठिनाइयों के समाधान के लिए मुख्यमंत्री के सात निश्चय-3 में व्यापक बदलाव किए जा रहे हैं। इस योजना का एक महत्वपूर्ण बिंदु 'सबका सम्मान-जीवन आसान' है। इसको लेकर सूबे में रायशुमारी शुरू कराई गई है। मुख्यमंत्री सचिवालय ने सभी जिलों के डीएम से रायशुमारी की रिपोर्ट मांगी है, ताकि सरकारी व्यवस्था में सुधार कर लोगों का जीवन आसान बनाया जा सके। मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जिलों से कहा गया है कि आम नागरिकों को उनके दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों के निदान के लिए संस्थागत सुधारों और सेवाओं में बदलाव किया जाएगा। यह बदलाव लोगों से रायशुमारी के आधार पर किया जाए। रायशुमारी के बाद जिस व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा, उनमें प्रमाण पत्रों की होम डिलीवरी, अस्पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.