पीलीभीत, अप्रैल 10 -- पीलीभीत। बदलते मौसम में आम की फसल समेत फलपट्टी पर मौसम की नमी का असर हो सकता है। जिससे फल और इसकी गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। मौसम में आए बदलाव से कीट एवं रोगों को रोकने के लिए एडवायजरी जारी की गई है। आम की उत्पादकता को बढ़ाने के लिए जरूरत है कि फूल आने से लेकर फल लगने के बाद बाग का वैज्ञानिक ढंग से प्रबंधन किया जाए। इसके बारे में कहा कि अप्रैल महीने मे आम के बाग में खास देखभाल की जरूरत होती है। कई तरह के कीट एवं रोगों का प्रकोप भी बढ़ सकता है। आम का मिलीबग (कढ़ी कीट/गुजिया) कीट, भुनगा (लीफ हॉपर) तथा थ्रिप्स (रूजी) कीट का प्रकोप बढ़ रहा है। रसायनिक नियंत्रण के लिए इमिडाक्लोरोप्रिड 17.8 प्रतिशत एसएल या थियाक्लोप्रिड 21.7 प्रतिशत एस सी या फिप्रोनिल को पानी में घोलकर छिड़काव किया जाए। आम के मिलीबग (कढ़ी कीट/गुजिया) कीट की ...