समस्तीपुर, अप्रैल 23 -- रोसड़ा। पिछले एक सप्ताह से जिले में गर्मी लगातार तेज हो गई है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने से दोपहर के समय लू जैसी स्थिति बन रही है। तेज धूप और पछुआ हवा के कारण बागों में नमी तेजी से खत्म हो रही है, जिससे आम और लीची की फसल पर प्रतिकूल असर साफ दिखने लगा है। आम के बागों में टिकोले (कच्चे फल) झड़ने की समस्या सबसे ज्यादा देखी जा रही है। कई जगहों पर पेड़ों पर लगे टिकोले सूखकर गिर रहे हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि सुबह और शाम के समय भी गर्म हवा चलने से पौधों को पर्याप्त राहत नहीं मिल पा रही है। यह भी पढ़ें- सूखने लगे सब्जी के पौधे, भीषण गर्मी से खेती पर संकट लीची उत्पादकों के लिए भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। फल का आकार सामान्य रूप से विकसित नहीं हो पा रहा है और कई जगह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.