हाजीपुर, मार्च 22 -- सहदेई बुजुर्ग।संसू आंधी और बारिश का असर खेतों में तैयार खड़ी रबी फसलों पर पड़ने की आशंका है। गेहूं, सरसों, तोड़ी, मटर और बगला, अरहर, मसूर जैसी फसलें इस समय पककर तैयार हैं। सरसों की फसल की कटाई और दौनी चल रही है। उधर, गेहूं की फसल भी तैयार होने वाली है और वह अंतिम स्टेज में है। इसी बीच शुक्रवार की शाम से हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खलियान में रखे सरसो को अंकुरित होने की संभावना है। अगर मौसम साफ नहीं हुआ और बारिश होती रही तो सभी तैयार सरसो की फसल खराब हो जाएगी और किसानों को काफी क्षति होगी। वहीं तेज झोंकों से गेहूं की फसल गिरने का खतरा बढ़ गया है। जिससे कटाई में कठिनाई और गुणवत्ता में गिरावट आ सकती है। अधिक नमी से दानों के खराब होने और फसल में रोग लगने की भी संभावना बढ़ गई है। आम और लीची के पेड़ों में इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.