आम लदा पिकअप पलटा, चालक गंभीर
गया, जून 20 -- आमस थाना क्षेत्र के ताराडीह गांव के पास जीटी रोड पर शुक्रवार की देर रात आम लदा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर चालक को वाहन से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया। बताया गया कि पिकअप कोलकाता से कच्चा आम लेकर बनारस जा रहा था। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि व्यापारी ने दूसरी गाड़ी मंगवाकर आम सुरक्षित भेज दिया, जबकि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। हादसे के कारण कुछ देर तक जीटी रोड पर जाम भी लगा रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.