उरई, मार्च 20 -- कोंच। सरकारी सीसी खड़ंजा डाले जाने में बाधा उत्पन्न कर रहा दबंग लोगों का आम रास्ते पर कब्जा और पड़ोसी की जगह पर अतिक्रमण का विरोध करना एक महिला और उसके बेटे को मंहगा पड़ गया। जब महिला ने आम रास्ते पर कब्जा किए जाने का विरोध किया तो दबंग लोगों ने उसे धमकाते हुए जान से मार देने की धमकी दी। गुरुवार को तहसील क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले ग्राम ब्योना राजा की विधवा महिला पुष्पा देवी ने सीओ परमेश्वर प्रसाद को शिकायती पत्र देकर बताया कि साहेब गांव के दबंग लोग आम रास्ते पर कब्जा किए हैं और सरकारी सड़क पर सीसी खड़ंजा नहीं डलने दे रहे हैं। इसके अलावा दबंग लोग मेरी जगह पर भी अतिक्रमण किए हैं।जब इसका विरोध किया तो दबंग लोगों ने जान से मार डालने की धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...