नैनीताल, अप्रैल 11 -- नैनीताल, संवाददाता। शेर का डांडा वार्ड के सीआरएसटी मार्ग में लंबे समय से वाहनों को बेतरतीब तरीके से पार्क करने से राहगीरों और स्कूली बच्चों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मामले में सभासद अंकित चंद्रा ने शनिवार को मल्लीताल कोतवाली में ज्ञापन देकर वाहनों को वहां से हटाने की मांग की है। वर्तमान में लोनिवि भी सड़क की मरम्मत का काम कर रहा है। लोग कच्ची सड़क पर भी वाहन पार्क करने लगे हैं, इससे सरकारी संपत्ति के साथ-साथ सरकारी धन का नुकसान हो रहा है। कहा कि कई बार पूर्व में भी पुलिस से इसकी शिकायत की गई है, कोई कार्रवाई नहीं की गई। सभासद ने चेताया कि यदि मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो वे वार्ड के लोगों के साथ कोतवाली में धरना देने को मजबूर होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.