कौशाम्बी, जनवरी 7 -- आम रास्ते पर जलभराव से खफा नौढ़िया आमद करारी के नागरिकों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। नाराज लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की। चेताया कि मांग पूरी नहीं होने पर बेमियादी आंदोलन किया जाएगा। नगर पालिका परिषद भरवारी के नौढ़िया आमद करारी (मंगल पांडेय नगर) में आबादी के बीच से रेलवे लाइन गुजरी है। यहां के रहने वाले वीरेंद्र कुमार, नरोत्तम बाबू पांडेय, संतोष कुमार, दूधनाथ सरोज, राहुल पांडेय, बांकेलाल, सालिगराम, रामराज आदि ने बताया कि रेलवे लाइन किनारे से आम रास्ता है। इसी से होकर रोजाना करीब तीन सौ परिवारों के लोगों का आवागमन होता है। आम रास्ते पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। इसके चलते लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर या स्कूल जाने वालो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.