शाहजहांपुर, मार्च 9 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। आम के पेड़ों पर बौर आ चुका है, इसके साथ ही कीट रोगों का खतरा भी मंडराने लगा है, जिसको देखते हुए उद्यान विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए किसानों को अलर्ट रहने को कहा है। फलों का राजा कहे जाने वाला आम की फसल में इस बार बौर अधिक आया है। बौर आने के बाद इस वार फसल अच्छी होने की उम्मीद है, लेकिन फसल में पहले से चढ़े हुए कीट का खतरा अधिक होने लगा है। मौसम में अचानक परिवर्तन, हल्की वर्षा, आर्द्रता में वृद्धि तथा तापमान के उतार-चढ़ाव के कारण बौर झुलसा रोग तथा खर्रा रोग का प्रकोप बढ़ सकता है। ऐसे में किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें देखीं जाने लगी हैं। जिले के किसानों को रोग से बचाने के लिए जिला उद्यान अधिकारी पुनीत पाठक ने दवाईयों के छिड़काव करने के साथ सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। बता देें कि जि...