गोरखपुर, जून 17 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता इंटैक गोरखपुर का चैप्टर इस साल भी परंपरा को बरकरार रखते हुए 22 जून की दोपहर 2:30 बजे गोरखपुर क्लब के मीटिंग हाल में तीसरा, इंटैक आम महोत्सव 2025 आयोजित करेगा। इस आयोजन में गोरखपुर क्षेत्र की स्थानीय आम प्रजातियों को प्रदर्शित करने के साथ-साथ उनकी पहचान, संरक्षण और पर्यावरण के अनुकूल उत्पादन के विषय पर गहन संवाद भी होगा। लगातार तीसरे वर्ष होने वाले इस महोत्सव में आम उत्पादक, वैज्ञानिक, विशेषज्ञ और आम व्यापार से जुड़े विभिन्न प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। आयोजन का उद्देश्य है गोरखपुर क्षेत्र की 100 से अधिक स्थानीय आम प्रजातियों का संरक्षण, संवर्धन और उनकी बाजार संभावनाओं को बढ़ावा देना। इंटैक गोरखपुर के संयोजक महावीर कंदोई ने बताया कि वर्तमान में बाजार की मांग और निर्यात के चलते अधिकांश किसान देशी प्रजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.