गोरखपुर, जून 14 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर अग्रवाल समाज की महिलाओं ने 29वें दिन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ 'आम महोत्सव एवं फूलों की होली उत्सव' का आयोजन किया। कार्यक्रम में श्रीमती रश्मि, मीरा, आयुषी, सत्या एवं दीप्ति ने मुख्य मनोरथी के रूप में सहभागिता की। आयोजन को सफल बनाने में पुष्पदंत जैन, दीप, केबी अग्रवाल, मिथिलेश, गोपाल, प्रहलाद गोयल, टुनटुन, रमेश, संजय, सुनील, उमेश, श्याममोहन तथा स्मिता, सीमा, शर्मिला और निर्मला का विशेष सहयोग रहा। अंत में भगवान की आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। यह भी पढ़ें- उत्साह पूर्वक मनाया गया शरद पूर्णिमा उत्सव यह भी पढ़ें- उत्साह पूर्वक मनाया गया शरद पूर्णिमा उत्सव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...