आम महोत्सव : लगाया गया आम का स्टॉल
साहिबगंज, जून 20 -- पतना। प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को आम महोत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन हुआ। मौके पर विभिन्न गांव के किसान व जेएसएलपीएस के महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के आम के स्टॉल लगाये। इस क्रम में लोंगो ने मेला का आनंद लेते हुए आम की खरीदारी की। मनरेगा बीपीओ मनीष कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम बिरसा हरित ग्राम योजना व मनरेगा के तहत विकसित आम बागानों की सफलता को दर्शाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसे देखकर और लोगों को भी आम बागवानी के लिए प्रेरित हों व इससे आत्मनिर्भर बन सके। मौके पर बीपीआरओ मोतीलाल मुर्मू, जेएसएलपीएस के बीपीएम राहुल कुमार, प्रखंड समन्वयक शुभम कुमार, मनीष कुमार रंजन, जेई जीतु सोरेन, मुखिया शिवधर मडैया, प्रभाष कुमार थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.