आम बीनने गई किशोरी संग छेड़खानी, विरोध पर मारपीट
बस्ती, जून 26 -- बस्ती, हरिशंकर त्रिपाठी। जिले के नगर थानाक्षेत्र के एक गांव में आम बीनने गई किशोरी के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है। आरोप है कि किशोरी ने विरोध किया तो उसके साथ हाथापाई कर धक्का दे दिया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई और उन्होंने विरोध जताया तो उनके साथ भी मारपीट कर जानमाल की धमकी दी गई। थानाध्यक्ष नगर भानुप्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी जोखन सिंह के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है。
छेड़खानी की घटना नगर थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि गत 24 जून को दिन में उनकी 14 वर्षीय बेटी गांव के ही बगीचे में आम बीनने गई थी। बगीचे में पहले से ही गांव का रहने वाला जोखन मौजूद था। आरोप है कि उसने लड़की का हाथ पकड़ लिया और खींचकर उसे जबरन झाड़ियों की तरफ ले जाने लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.