आम बीनने के विवाद में मां-बेटे को पीटा
गोरखपुर, जून 11 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा निबा में बागीचे में आम बीनने को लेकर हुए विवाद में एक बच्चे और उसकी मां के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता उषा देवी ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा बागीचे में आम बीनने गया था। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने उसे पकड़कर पीट दिया। बच्चे की आवाज सुनकर जब वह मौके पर पहुंचीं और विरोध किया तो अन्य लोगों के साथ मिलकर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। मारपीट में महिला घायल हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.