कौशाम्बी, अप्रैल 27 -- चरवा थाना क्षेत्र के सुधवर गांव में आम बिनने पर बालक को बेरहमी से पीटा गया। इससे उसको चोटें आईं। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सुधवर निवासी रामचंद्र पुत्र हरीलाल सरोज ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसका छह वर्षीय बेटा रिंकू शनिवार को खेत से वापस घर की ओर आ रहा था। रास्ते में गांव के ही पंक्षीलाल पुत्र बीरेलाल की आम की बाग है। बाग में वह हवा से गिरे हुए आम को बिनने लगा। इसी दौरान वहां पंक्षीलाल पहुंच गया। बेटे को उसने लात-घूंसों से मारा। इस दौरान डंडे से भी प्रहार किया। इससे उसके हाथ-पैर में चोटें आईं। रिंकू घर पहुंचा तो परिजनों को जानकारी हुई। रामचंद्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पंक्षीलाल के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.