गोपालगंज, मार्च 30 -- गोपालगंज। अनुमंडल कृषि कार्यालय ने चनावे स्थित बीज गुणन प्रक्षेत्र के आम बाग की नीलामी की तिथि घोषित कर दी है। यह नीलामी 4 अप्रैल को सुबह 11 बजे कृषि संयुक्त भवन परिसर में होगी। इसमें भाग लेने के लिए इच्छुक व्यक्तियों को 5000 रुपए जमानत राशि जमा करनी होगी। सफल बोलीदाता को निर्धारित समय के भीतर पूरी राशि जमा करनी होगी। अन्यथा जमानत जब्त कर ली जाएगी। इच्छुक व्यक्ति कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बाग का निरीक्षण कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.