बोकारो, मई 29 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के बुंडू पंचायत के गागी हाट क्षेत्र में शुक्रवार को एक दिवसीय आम महोत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन प्रखंड मनरेगा सेल, प्रदान संस्था व जेएसएलपीएस के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो, बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति, बीपीओ मनरेगा सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। यह मेला बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत विकसित आम बागवानी की सफलता को लेकर आयोजित किया गया। योजना के तहत पांच वर्ष पूर्व लगाए गए आम के पौधों में अब उत्पादन शुरू हो गया है, जिससे किसानों में उत्साह का माहौल है। वर्षभर किसानों को आम बागवानी के वैज्ञानिक प्रबंधन, छंटाई व देखभाल के लिए नियमित प्रशिक्षण और सहयोग प्रदान किया गया。

उत्पादन एवं बिक्री गर्मी के...