गिरडीह, अप्रैल 22 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के दासडीह पंचायत के देवनडीह गांव में सोमवार रात मनरेगा एक्ट के तहत लगाई गई आम बागवानी में आग लग गई। अगलगी से लाभुक दीपक राय और अमित राय की बागवानी में लगे सभी पौधे झुलस कर मर गए। दोनों भुक्तभोगी ने मंगलवार को गांडेय बीडीओ निशार अंजुम को आवेदन देकर उचित मुआवजा देने की मांग की है। आवेदन के माध्यम से दोनों लाभुकों ने कहा कि सोमवार की शाम करीब 7 बजे अचानक आम बागवानी के पास आग लग गई। धुआं और आग की लपटें देख लाभुक व स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए पर रात्रि होने के कारण आग पूरी तरह नहीं बुझ सकी और मंगलवार दोपहर 12 बजे तक इस चिलचिलाती धूप में आग जल रही थी और जगह-जगह धुआं भी उठ रहा था। यह भी पढ़ें- बारातियों की आतिशबाजी से मचान में लगी भीषण आग, पुआल जलकर राख आशंका जताई ज...