हजारीबाग, मार्च 25 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। प्रखंड के बनासो पंचायत अंतर्गत नावाटांड टोला में मंगलवार की रात अज्ञात लोगों ने एक आम बागवानी में लगे करीब दो दर्जन हरे-भरे आम के पेड़ों को कुल्हाड़ी से काटकर गिरा दिया। बुधवार की सुबह जब बागवानी के मालिक सह जेएलकेएम नेता माही पटेल अपने बागवानी की देखरेख करने पहुंचे तो देखा कि मंजरियों एवं छोटी फलियों से लदी कई आम के पेड़ काट कर ढ़ेर कर दिए गए हैं। इसे लेकर बागवानी मालिक ने विष्णुगढ़ थाना में गांव के पांच लोगों के विरूद्ध घटना में शामिल होने का शक जाहिर करते हुए शिकायत दी है। जिसमें उन्होंने कहा है कि मनरेगा योजना द्वारा कुछ वर्ष पूर्व मेरी जमीन पर बिरसा मुंडा आम बागवानी के तहत आम के कई पेड़ लगाए गए हैं। बुधवार को जब घर से कुछ दूरी पर स्थित बागवानी पहुंचे तो देखा कि आम के कई पेड़ काट दिए गए हैं। इसके पू...