देवघर, अप्रैल 12 -- सारठ। शनिवार को प्रखंड सभागार में जेएसएलपीएस के बागवानी सखी को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान बीडीओ चंदन कुमार सिंह के निर्देश पर मनरेगा बीपीओ अक्षय दत्ता एवं जेएसएलपीएस के बीपीएम विधु शेखर झा द्वारा मौके पर मौजूद सभी बागवानी सखियों को मनरेगा द्वारा संचालित आम बागवानी का देख रेख करने व बेहतर रख रखाव की जानकारी दी गई। इस बबात बीपीओ ने बताया कि प्रखंड के अधिकांश पंचायतों में मनरेगा द्वारा 30 से 40 एकड़ जमीन पर बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम बागवानी लगाया गया है। जिसके देख रेख व संचालन की जिम्मेदारी लाभुक व संबंधित रोजगार सेवक के जिम्मे है। चूंकि एक पंचायत में एक रोजगार सेवक रहने से बागवानी की निरंतर निगरानी नहीं हो पा रही थी । इसको लेकर प्रत्येक पांच एकड़ आम बागवानी की देख रेख व निगरानी के लिए बागवानी सखी का चयन ...