प्रयागराज, जनवरी 30 -- प्रयागराज। केंद्रीय बजट से पूर्व सिविल लाइंस स्थित कॉफी हाउस में बजट से अपेक्षाओं और रणनीतियों पर परिचर्चा आयोजित की गई, जिसमें अर्थशास्त्र के शिक्षक एवं शोध छात्र शामिल हुए। वक्ताओं ने पूंजीगत व्यय बढ़ाने, घरेलू खपत को प्रोत्साहित करने, रोजगार सृजन और कर प्रणाली को सरल बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। ईसीसी के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. उमेश प्रताप सिंह ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितता के दौर में आर्थिक समृद्धि और रोजगार बढ़ाने के लिए पूंजीगत व उपभोग व्यय दोनों बढ़ाने होंगे। शोध छात्रों ने भी शिक्षा, कौशल विकास और अनुसंधान पर अधिक निवेश की अपेक्षा व्यक्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.