मुजफ्फर नगर, फरवरी 7 -- मुजफ्फरनगर। आम बजट 2026 में किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के कल्याण का विशेष ध्यान रखा गया है। यह बात ऊर्जा राज्यमंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कहीं। मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि केन्द्र की मोदी एवं व योगी सरकार की मंशा किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों का कल्याण करना है। इंफ्रास्ट्रक्चर, कृषि विकास और रोजगार सृजन के लिए अभूतपूर्व प्रावधान किए गए हैं। इससे सड़क, बिजली और जल संरक्षण योजनाओं को गति मिलेगी। उन्होंने विपक्ष के आरोपों का खारिज करते हुए कहा कि यूपी सरकार 10 फरवरी तक अभियान चलाकर जनता तक बजट की सच्चाई पहुंचाएगी। भाजपा के विधायक और कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियां भी गिनाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों और...