संभल, जनवरी 31 -- देश का आम बजट अब बस दो दिन दूर है। 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करेंगी। इसे लेकर संभल जिले के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। छात्र, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा और नए उद्यमी सभी की निगाहें इस बजट पर टिकी हैं। युवा वर्ग की सबसे बड़ी उम्मीद शिक्षा और रोजगार से जुड़ी है। छात्रों का कहना है कि पढ़ाई दिन-ब-दिन महंगी होती जा रही है। किताबें, स्टेशनरी और ऑनलाइन कोर्सेज आम छात्रों की पहुंच से बाहर हो रहे हैं। ऐसे में वे चाहते हैं कि इन पर जीएसटी कम किया जाए या सरकार की ओर से किसी प्रकार की सब्सिडी मिले। वहीं नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं की मांग है कि स्किल डेवलपमेंट योजनाओं को और मजबूत किया जाए। डिजिटल युग को देखते हुए कोडिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.