नई दिल्ली, मार्च 6 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बजट के बाद आयोजित तीसरे वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार और देश के दीर्घकालिक विकास का महत्वपूर्ण स्तंभ है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट से कृषि और ग्रामीण क्षेत्र में प्रगति को बल मिला है। सरकार की नीतियों तथा कार्यक्रमों से किसानों के लिए जोखिम कम हुए हैं जिससे बुनियादी आर्थिक सुरक्षा बढ़ी है। 'कृषि और ग्रामीण परिवर्तन' विषय पर आयोजित वेबिनार में प्रधानमंत्री ने कहा कि बजट तैयार करने की प्रक्रिया में विभिन्न हितधारकों ने बहुमूल्य सहयोग दिया है और अब बजट प्रावधानों को जमीनी स्तर पर तेजी से लागू करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.