भागलपुर, फरवरी 2 -- बिहपुर विधायक ईं शैलेन्द्र और भाजपा जिला मंत्री रूपेश रूप ने केंद्रीय बजट पर प्रेस रिलीज जारी कर इसे देश को आत्मनिर्भर और समावेशी भविष्य की ओर ले जाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प को यह बजट ठोस दिशा देता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट को संतुलित और दूरदर्शी बताते हुए उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार, एमएसएमई और किसानों पर विशेष जोर की सराहना की। नेताओं ने कहा कि यह बजट गरीब, युवा और नारी शक्ति को केंद्र में रखकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.