लोहरदगा, जून 1 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सेन्हा थाना क्षेत्र के भड़गांव में सोमवार अपराह्न में आम तोड़ने के क्रम में 11 वर्षीय बालक पेड़ से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बालक को डहरु उरांव ने मानवता का परिचय देते हुए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना सेन्हा थाना क्षेत्र के भड़गांव की है, जहां स्थानीय निवासी गोविंद उरांव के 11 वर्षीय पुत्र आकाश उरांव के रूप में हुई है। सेन्हा सामुदायिक केंद्र में प्राथमिक उपचार के पश्चात घायल बालक को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक विनोद सोरेन द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। घायल बालक आकाश उरांव के माता-पिता रोजी-रोटी कमाने दूसरे राज्य गए हुए हैं। यह भी पढ़ें- बांका : आम तोड़ने के विवाद में व्यक्ति की पिटाई, जख्मी बालक अपनी दादी और फुआ के साथ रहता है। बालक के घायल होने की सूचना मिलते ही बालक की दादी और...