आम तोड़ने से मना करने पर बुजुर्ग को पीटा
दरभंगा, जून 17 -- संजय लाला, दरभंगा। कमतौल थाना क्षेत्र के रजौन गांव में आम तोड़ने से मना करने पर एक वृद्ध को मारपीट कर घायल कर देने मामला सामने आया है। घायल थाना क्षेत्र के रजौना गांव निवासी स्व. चुल्हाई सिंह का पुत्र राम सुरेंद्र सिंह (62) बताया जाता है। वे मंगलवार की अपने आम के बगीचे में मौजूद थे। इसी दौरान तीन-चार युवक बगीचे में आम तोड़ने पहुंचे। उन्होंने युवकों को आम तोड़ने से मना किया तो वे आक्रोशित हो गए और गाली-गलौज करने लगे। स्वजन ने आरोप लगाया कि आक्रोशित युवकों ने लाठी, डंडे और ईंट से उन पर हमला कर दिया। हमले में राम सुरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके बाएं पैर तथा सिर में चोटें आई हैं। सिर में कई टांके लगाए गए हैं। घायल ने बताया कि घटना की मौखिक सूचना कमतौल थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने पहले उनका इलाज कराने की सलाह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.