बिजनौर, मई 27 -- बिजनौर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव डैबलपुर स्थित आम के बाग में सोमवार की रात दो युवकों पर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में दोनों युवक छर्रे लगने से घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ सिटी संग्राम सिंह व शहर कोतवाली थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने अस्पताल पहुंचकर युवकों से घटना की जानकारी ली। सोमवार की रात अमन (19) पुत्र जगत सिंह निवासी डेबलपुर शहर कोतवाली अपने साथी अनुराग पुत्र भूरे सिंह निवासी नैंसीवाला थाना धामपुर के साथ शहर कोतवाली के मंडावर रोड स्थित डेबलपुर आम के बाग में गया था। बताया जाता है कि बाग के रखवालों ने उन्हें बदमाश समझकर हवा में फायरिंग कर दी। जिससे छर्रे लगने से अमन व अनुराग घायल हो गए। युवकों के गो...