आम तोड़ रहे युवकों पर मधुमक्खियों का हमला
जौनपुर, जून 12 -- खेतासराय। बगीचे में आम तोड़ने गए दो युवकों पर मधुमक्खियों ने गुरुवार को हमला कर दिया। जिसमें दो युवक घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी में उपचार कराया गया। क्षेत्र के चकमारुफपुर निवासी 21 वर्षीय राहुल बिंद सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़उर गांव रिश्तेदारी में गया था। राहुल और उसका रिश्तेदार 23 वर्षीय रोहित बिंद दोपहर बगीचे में आम तोड़ने गए थे। पास ही एक पीपल के पेड़ पर मधुमक्खियों ने छत्ता लगा रखा था। आम तोड़ने के दौरान मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.