आम तोड़ने से रोकने पर मां-बेटे को पीटा, तीन नामजद
गंगापार, मई 30 -- जबरन आम तोड़ने से रोकने पर तीन आरोपियों ने मां बेटे को पीटा। पीड़ित के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के दिघिया चौकी अंतर्गत नरवर चौकठा निषाद बस्ती निवासी अरविंद ने थाने में तहरीर दी कि मोहल्ले के रोहित, संजय कुमार और करन जबरदस्ती उनके आम के पेड़ से आम तोड़ रहे थे। रोकने पर गाली देते हुए तीनों आरोपी उसे पीटने लगे। शोरगुल सुनकर जब बीच बचाव के लिए अरविंद की मां पहुंची, तो तीनों आरोपियों ने उसकी मां को भी बुरी तरह पीटा। तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.