जौनपुर, मई 23 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र में आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में दलित युवक के साथ मारपीट का आरोप है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दलित उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के धन्नीपुर बिरुआ गांव निवासी संतोष कुमार गौतम ने गुरुवार को मड़ियाहूं कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि वह कोतवाली क्षेत्र के उच्चनीखुर्द गांव निवासी कन्हैया लाल यादव के यहां रहकर खेती-बाड़ी का कार्य करता है। गुरुवार को गांव के ही दीनानाथ उर्फ सबलू यादव आम तोड़ रहे थे। संतोष ने मना किया तो आरोपी नाराज होकर गाली गलौज करने लगे। लाठी डंडे से पिटाई भी किए। पीड़ित के अनुसार शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने...