जौनपुर, मई 2 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के संतोषपुर गांव में आम तोड़ने के मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी नंदलाल पटेल ने गुरुवार को कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि घटना 30 अप्रैल की रात लगभग 10 बजे की है। लोहे के चूल्हे से सिर और आंख पर वार करके घायल करने का आरोप है। घटना के दौरान आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिन्हें आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- आम तोड़ने के विवाद में मारपीट, एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज यह भी पढ़ें- रंजिश में मारपीट के चलते चार घायल, रिपोर्ट यह भी पढ़ें- मारपी...