आम तोड़ने पेड़ पर चढ़े बुजुर्ग की गिरकर मौत, गांव में मचा कोहराम
उरई, मई 17 -- सिरसाकलार। संवाददाता थाना क्षेत्र के ग्राम नगरी में रविवार दोपहर को आम तोड़ते समय पेड़ पर चढ़े 60 वर्षीय वृद्ध का अचानक पैर फिसल गया, जिससे वह ऊंचाई से नीचे आ गिरे। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।ग्राम नगरी निवासी राधे 60 वर्ष रविवार को अपने खेत के पास लगे आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक वह काफी ऊंचाई पर पहुंच चुके थे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह सीधे नीचे जमीन पर आ गिरे। तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। घटना की सूचना मिलते ही सिरसा कलार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.